राम लीला के नाम से राम हटाओ तभी बंद होंगे दंगे!
राम लीला फिल्म के रिलीज होने से पहले ही बजरंग दल के सदस्यों ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि राम लीला फिल्म में हिंदुओं के भगवान राम को लेकर काफी गलत इमेज प्रस्तुत की गयी है। बाद में कोर्ट ने कहा कुछ बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज कर दिया जाए। जहां तक फिल्म के नाम को लेकर बात है तो फिल्म के नाम में से राम लीला शब्द हटाने पर भी विचार किया जा रहा था। लेकिन जब राम लीला फिल्म की रिलीज के बाद उत्तर प्रदेश के शहरों में तोड़फोड़ और बवाल होना शुरु हो गया तो आखिरकार एसपी नरेश डोगरा को अपनी तरफ से कदम उठाते हुए ये फैसला लेना पड़ा कि राम लीला के पोस्टरों मे से राम शब्द हटवा दिया जाएगा।
फिल्हाल आगे किसी तरह की हिंसा ना हो इसलिए पुलिस ने हर एक सिनेमाहॉल के बाहर अपने पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। किसी भी प्रकार की अनचाही घटना के होने पर तुरंत ही इन पुलिसकर्मियों को कदम उठाने को कहा गया है। राम लीला फिल्म के नाम और फिल्म के विवादित गानों में बदलाव के लिए कानून विचार कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द कोई कठोर कदम उठाकर इन विवादों को विराम दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












