रामलीला: दीपिका को रणवीर के बारे में बातें करना पसंद

सुनकर हैरानी हुई ना..लेकिन यही सच है दोस्तों..खुद दीपिका पादुकोण ने कहा है कि उन्हें अपने औऱ रणवीर सिंह के बारे में बातें करना पसंद है क्योंकि रणवीर और दीपिका की जोड़ी ही फिल्म रामलीला की यूएसपी है। यह बातें दीपिका ने लोगों के सामने फिल्म रामलीला के प्रमोशन के दौरान कही। मालूम हो कि दोनों सितारें पहली बार रामलीला में काम कर रहे हैं, फिल्म के गानों ने लोगों के बीच में धूम मचा दी है इसी कारण लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एफएम रेडियो पर रामलीला का प्रमोशन करते वक्त दीपिका ने कहा कि मुझे अपने औऱ रणवीर की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर बातें करना पसंद है।जोड़ी को लेकर हो रही चर्चाओं पर पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, "नहीं, मैं हमारी जोड़ी को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवालों के जवाब देते हुए थकी नहीं हूं। मुझे इस संबंध में बात करते हुए खुशी होती है।" मैं उम्मीद करती हूं कि हम भविष्य में फिर साथ काम करेंगे।

दीपिका ने कहा, "जब आप गहरी और जुनून से परिपूर्ण प्रेम कहानी मतलब 'राम-लीला' जैसी फिल्म में काम कर रहे हों तो किरदारों के बीच इस तरह के तालमेल की जरूरत होती है।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जब लोग फिल्म में हमें साथ देखेंगे तो वे हर बार पर्दे पर हमें साथ देखना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ में किसी दूसरी फिल्म में भी काम करेंगे।"

गौरतलब है कि 15 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'राम-लीला' शेक्सपीयर के 'रोमीयो एंड जूलिएट' पर आधारित है। फिल्म में दीपिका-रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक आयटम नंबर भी है जो कि इस समय म्यूजिक चैनलों की टॉप टेन रेटिंग में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X