राम लीला दीपिका की चौथी 100 करोड़ी फिल्म, 2013 दीपिका के नाम!

संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और इसी के साथ राम लीला दीपिका पादुकोण की इस साल की चौथी फिल्म बन गयी है जो कि 100 करोड़ क्लब में एंटर हुई है। राम लीला से रणवीर सिंह की भी किस्मत चमक गयी है और वो भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा चुके हैं। रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म है जो कि 100 करोड़ क्लब में एंटर हुई है। इसके बाद अब दीपिका पादुकोण साल 2013 की सबसे हिट एक्ट्रेस बन चुकी हैं। क्योंकि उनकी समकालीन एक्ट्रेसेस के हिस्से में एक या दो ही 100 करोड़ी फिल्में आई हैं जबकि दीपिका पादुकोण की चारों 100 करोड़ी फिल्में इसी साल रिलीज हुई हैं।

राम लीला को लेकर इस साल काफी विवाद भी हुए लेकिन इन विवादों का फिल्म के बिजनेस पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री करके सभी विवादों को पीछे छोड़ दिया। राम लीला फिल्म रणवीर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म है। दीपिका पादुकोण की इसी साल रिलीज हुईं फिल्में रेस 2, ये जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस सभी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं और अब राम लीला ने भी इस क्लब में शामिल होकर दीपिका को साल की टॉप एक्ट्रेस बना दिया है।

दूसरी तरफ सोनाक्षी, करीना, कैटरीना और प्रियंका में से प्रिंयका की एक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंटर हुई है लेकिन करीना, कैटरीना और सोनाक्षी में से किसी की भी फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं पा सकी हैं। फिल्हाल इस साल सोनाक्षी की दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं अब देखना है कि क्या उनके हिस्से में भी इस साल 100 करोड़ क्लब की कोई फिल्म आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X