रामलीला की दीपिका या हम दिल..की ऐश्वर्या रॉय
फिल्म के हर शॉटस में ना जाने क्यों.. हम दिल दे चुके सनम.. की झलक या छाप दिखती हैं खैर देखते हैं कि फिल्म .. हम दिल..की तरह लोगों के दिलों पर दस्तक दे पाती है कि नहीं क्योंकि भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम.. एक मील का पत्थर है। फिल्म की कहानी, संगीत, अभिनेताओं का अभिनय, फिल्म की भव्यता सबकुछ बेजोड़ है, शायद खुद भंसाली अगर आज फिर से अपनी फिल्म हम दिल...को बनायें तो बना नहीं पायेंगे।
ऐसे में रामलीला के प्रति भी दर्शकों की उत्सुकता का ज्यादा बढ़ जाना कोई गलत बात नहीं है, यह तो स्वाभाविक है। वैसे हम दिल.. ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है। और फिल्म रामलीला में दीपिका के अंदर लोगों को दूसरी ऐश्वर्या नजर आ रही है जो कि सुंदर है, बढ़िया अभिनेत्री है और बेहतरीन डांसर हैं, वैसे यह साल दीपिका पादुकोण के लिए खासा सफल रहा है।
उनकी तीनों रिलीज फिल्मों ने सौ करोड़ की कमाई की है, ऐसे में अगर रामलीला हिट होती है तो दीपिका ही नंबर वन अभिनेत्री साबित होंगी। देखते हैं कि रामलीला से दीपिका, ऐश्वर्या वाला जादू दोहरा पाती है कि नहीं और लोगों की कसौटी पर खरा उतर पाती है कि नहीं इसका पता 15 नवंबर को लगेगा जब फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के साथ कोस्टार रणवीर सिंह हैं। फिलहाल तो आप रामलीला के गाने के लुत्फ उठायें: रामलीला के गीत..


Click it and Unblock the Notifications
