'राम लखन' के रीमेक में क्यों नहीं है टाइगर?
फिल्म हीरोपंती से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि वो अपने पापा जैकी की किसी भी फिल्म की रीमेक में काम नहीं करेंगे क्योंकि वो अपनी तुलना अपने पापा से नहीं चाहते हैं।
टाइगर ने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं और मेरे पापा दोनों बहुत अलग हैं इसलिए मैं उनकी निभाई किसी भी भूमिका को प्ले नहीं करूंगा। मालूम हो कि ऐसी खबर आयी थी कि निर्देशक रोहित शेट्टी, सुभाष घई की मेगाहिट फिल्म 'राम लखन' के रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें जैकी वाली भूमिका टाइगर करने वाले हैं , जिस पर टाइगर ने यह जवाब दिया।
आपको बता दें कि दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने 1989 में मेगाहिट फिल्म 'राम लखन' बनायी थी जिसमें अभिनेता अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया ने काम किया था।
Pics: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें
टाइगर ने कहा, "मैं खुश हूं कि दर्शकों और प्रशंसकों ने मुझे सराहा। दर्शकों का प्यार पाना और अपनाया जाना सबसे खुशी का पल है।"
आईये डालते हैं टाइगर श्राफ की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications