राम लखन रीमेक..जानें फिल्म की पूरी CAST

[बॉलीवुड न्यूज] माई नेम इज लखन..सजनों का सजन..मेरा नाम है लखन.. जी नहीं, आज हम आपको गाना सुनाने के मूड में नहीं हैं, बल्कि खबर यह है कि जल्द ही आपको इस फिल्म का रीमेक दिखने को मिलेगी। 90's में आई सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' की लोकप्रियता को देखते हुए इस फिल्म को दोबारा बनाने पर विचार किया जा रहा है।

fawad khan

काफी दिनों से राम लखन रीमेक की कास्ट को लेकर कंफ्यूजन पैदा करने के बाद आखिरकार फिल्म की कास्ट को फाइनली लॉक कर लिया गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं।

ताजा मिली खबर के अनुसार, शकुन बत्रा की एक फिल्म में ये तिकड़ी काम कर रही है, जिसमें आलिया और सिद्धार्थ भाई-बहन बने हैं। लिहाजा, करण को इन तीनों की जोड़ी इतनी पसंद आई कि वे इसे फिर से दोहराना चाहते हैं।

पढ़ें- Oooo..अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रैंड बनेंगे फवाद खान!

आपको बता दें, राम लखन रीमेक में भी आलिया और सिद्धार्थ एक दूसरे के अपोजिट नहीं होगें। बल्कि आलिया जहां दिखेंगी माधुरी दीक्षित के किरदार में, वहीं आलिया के अपोजिट लखन के रोल के लिए फवाद खान होगें। जबकि सिद्धार्थ बनेगें राम यानि की जैकी श्राफ।

माना जा रहा है कि करण जौहर आजकल फवाद खान को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बात यह भी है कि करण जौहर की मां हीरू जौहर फवाद और उनके टीवी सीरियल की बहुत बड़ी फैन हैं। बहरहाल, यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चुपचाप शांत रहने वाले फवाद खान अनिल कपूर की तरह लखन के किरदार को जी पाएंगे?

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X