'राखी का स्वयंवर' में राम होंगे एंकर
टेलीविजन पर दिखाए जा रहे मशहूर धारावाहिक 'कसम से' में जय वालिया का किरदार निभाने वाले राम कपूर टीवी चैनल 'एनडीटीवी इमेजिन' पर दिखाए जाने वाले रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' के प्रस्तोता के रूप में दिखेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से अभिनेत्री राखी सावंत अपना जीवनसाथी चुनेंगी। इस कार्यक्रम के प्रस्तोता बनने से पहले राम कपूर नृत्य पर आधारित रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-3' में दिखे थे। 'राखी का स्वयंवर' में राम कपूर राखी के सहयोगी और दोस्त की भूमिका निभाएंगे।
'राखी का स्वयंवर' कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। देश भर में चलाए गए अभियान के तहत अब तक 15,000 से अधिक लोग राखी से शादी करने की इच्छा जता चुके हैं। यह कार्यक्रम जून के अंत में शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
एनडीटीवी इमेजिन कसम से टीवी चैनल टेलीविजन धारावाहिक राखी का स्वयंवर राम कपूर bollywood news ndtv imagine rakhi sawant ram kapoor television


Click it and Unblock the Notifications