सलमान-शाहरुख नहीं मुझे सारा देश जानता है, ऑडिशन देने में जिंदगी खत्म हो गई
बड़े अच्छे लगते हैं फेम राम कपूर इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं। इन दिनों वह अपने ट्रांसफॅार्मेशन के कारण चर्चा में हैं। इस बीच एक वेबसाइट से बातचीत में राम ने कई अहम खुलासे किए हैं। जो कि इंडस्ट्री के चेहरे से पर्दा उठाया है। राम कपूर ने अपने स्टारडम को लेकर कहा कि मैं कोई सलमान खान या शाहरुख नहीं हूं।
लेकिन मैं एक ऐसे लेवल पर पहुंचा हूं जहां पर पूरे देश के लोग मुझे जानते हैं। मेरी एक लॅायल फैन फॅालोइंग है। मैं फिर चाहे टीवी करूं, वेब करूं या फिर थिएटर करूं।

मुझे निजी तौर पर ऐसा लगता है कि मेरी लोकप्रियता और फेम हमेशा एक समान ऐसी ही बनी रहेगी। मुझे मेरे फैंस राम कपूर के नाम से जानते हैं याद रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











