Ram Kapoor ने खुद मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी, कमबैक करने से पहले गैंगरेप को लेकर दिया ऐसा बयान कि हो गए बैन

ram kapoor

Ram Kapoor Controversy: एक्टर राम कपूर, जो जल्द ही वेब सीरीज Mistry में नजर आने वाले हैं। वो अब एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। JioHotstar ने उन्हें इस सीरीज के सभी प्रमोशनल इवेंट्स से हटा दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब उन पर एक मीडिया इवेंट के दौरान 'यौन रूप से गलत और असभ्य कमेंट्स' करने के आरोप लगे।

क्या हुआ था जुहू के होटल में?

ये घटना 19 जून को जुहू के JW Marriott होटल में हुई, जहां राम कपूर अपनी को-स्टार मोना सिंह और JioHotstar की टीम के साथ मीडिया इंटरव्यू दे रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम ने बातचीत के दौरान कई बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद लोग अनकंफर्टेबल महसूस करने लगे।

एक सूत्र ने बताया कि राम कपूर ने थकान की बात करते हुए कहा- "ऐसा लग रहा है जैसे गैंगरेप हो गया हो।" और यह बात उन्होंने उस समय कही जब एक महिला पत्रकार अपना माइक सेट कर रही थी। इसके बाद उन्होंने एक महिला कर्मचारी की ड्रेस पर भी टिप्पणी की और कहा- "इन कपड़ों से ध्यान भटकता है।"

वहीं एक अन्य वाकये में उन्होंने एक पुरुष कर्मचारी से कहा- "तुम्हारी मां को सिर दर्द का बहाना बना लेना चाहिए था, ताकि तुम पैदा ही ना होते।" साथ ही, उन्होंने सेक्स से जुड़ी बातें भी कहीं, जो बेहद आपत्तिजनक मानी जा रही हैं।

कंपनी ने उठाया सख्त कदम

20 जून की सुबह, इस मामले की जानकारी JioHotstar की सीनियर लीडरशिप और HR टीम को दी गई। पूरी जांच के बाद, कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि राम कपूर अब 'Mistry' के किसी भी प्रचार कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया- "हमारे लिए कार्यस्थल पर सम्मान और सुरक्षा सबसे जरूरी है। जब शिकायत की पुष्टि हुई, हमने तुरंत कार्रवाई की। हम किसी भी तरह के गलत व्यवहार को बढ़ावा नहीं देना चाहते।"

अब मोना सिंह ही करेंगी शो का प्रमोशन

अब इस शो के सभी इंटरव्यू और प्रमोशन सिर्फ मोना सिंह करेंगी। राम कपूर की सभी पब्लिक अपीयरेंस कैंसिल कर दी गई है। फिलहाल राम ने इस विवाद पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

JioHotstar ने इस घटना के बाद अपने स्टाफ के लिए जेंडर सेंसिटिविटी और वर्कप्लेस बिहेवियर ट्रेनिंग को तुरंत शुरू करने का फैसला किया है, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

More from Filmibeat

Read more about: ram kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X