Ram Kapoor ने गैंगरेप वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हां, मैंने वही कहा, लेकिन...'

Ram Kapoor

Ram Kapoor On Controversy: एक्टर राम कपूर अपने नए शो Mistry के प्रमोशन से बाहर कर दिए गए हैं। वजह ये है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो की मार्केटिंग और पीआर टीम की कुछ महिला सदस्यों पर गलत कमेंट किए थे। अब राम कपूर ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की है।

राम कपूर ने मानी अपनी गलती

राम कपूर ने अब इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और माना है कि उन्होंने जो कहा, वह गलत था- लेकिन उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। राम कपूर बोले- 'हां, मैंने वही कहा है, जो बताया जा रहा है'

राम कपूर ने दी सफाई

ETimes से बातचीत में राम कपूर ने साफ-साफ कहा- 'जो भी बात मुझ पर कही जा रही है, वो मैंने कही है। यानी मैं दोषी हूं। लेकिन मैं ये भी कहना चाहता हूं कि जब मैं अपने कम्फर्ट जोन में होता हूं, तो थोड़ा बिंदास हो जाता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं ऐसा इंसान हूं और किसी को बुरा महसूस कराने का मेरा कोई इरादा नहीं होता।'

उन्होंने बताया कि उस वक्त पूरा माहौल मजाक-मस्ती वाला था और सब हंस रहे थे। अगर उन्हें लगता कि किसी को बुरा लग रहा है, तो वे तुरंत माफी मांग लेते। राम ने यह भी माना कि उन्होंने एक लड़की की ड्रेस पर कमेंट किया था, लेकिन साथ में वहां खड़े कुछ लड़कों को भी हटने को कहा क्योंकि वे उनके सामने आ रहे थे। कहा- 'अगर गलत लगता तो मैं मीडिया के सामने ऐसा नहीं कहता।'

राम कपूर ने कहा- "अगर मुझे लगता कि मेरी बात गलत है, तो क्या मैं इतने लोगों के सामने बोलता? 25 साल के करियर में पहली बार मेरी इमेज पर सवाल उठे हैं, इसलिए मेरी सफाई को भी सुना जाना चाहिए। अब समझ आया कि वक्त बदल गया है"

'मैं खुद को बदलूंगा'

राम ने माना कि इस घटना ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब उन्हें अपनी बातों और बर्ताव में सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा- "अब मुझे एहसास हुआ है कि मैं जैसा पहले था, अब वैसे नहीं रह सकता। जो भी बातें मैंने कही थीं, वो मजाक के तौर पर थीं, लेकिन अगर किसी को बुरा लगा, तो वो गलत है। बेटे के लिए भी खुद को बदलूंगा"

राम कपूर ने आगे कहा कि अब उन्हें अपने अंदर बदलाव लाना होगा, सिर्फ फैंस के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे के लिए भी, जो उन्हें अपना आदर्श मानता है। "मैं हर उस शख्स से माफी मांगूंगा जो आहत हुआ"

राम ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके शब्दों से किसी को दुख पहुंचा। उन्होंने कहा- "इससे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे या मीडिया को क्या सही लगता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जो फैसला लिया वो उनकी नजर से सही था। मैं उनकी बात समझता हूं और सभी उन टीम मेंबर्स से पर्सनली माफी मांगूंगा जिनको मेरी बातों से तकलीफ हुई।"

More from Filmibeat

Read more about: ram kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X