फिल्मों में नजर आएंगे राम कपूर
छोटे पर्दे पर लोकप्रियता हासिल कर चुके अभिनेता राम कपूर अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है।
राम निर्देशक अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'उड़ान' और फरहान अख्तर की फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' में नजर आएंगे।
राम ने कहा, "मेरे पास फिलहाल चार फिल्में हैं, जिसमें दो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अनुराग और फरहान की फिल्में की शूटिंग पूरी हो गई है और अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में ये फिल्में प्रदर्शित होंगी।"
राम को पहचान धारावाहिक 'घर एक मंदिर', 'बसेरा' और 'कसम से' से मिली। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों और धारावाहिकों में एक साथ काम कर सकते हैं और उन्हें यह पसंद भी है।
More from Filmibeat
anurag kashyap अनुराग कश्यप उड़ान कार्तिक कॉलिंग कार्तिक फरहान अख्तर बॉलीवुड राम कपूर bollywood farhan akhtar kartik calling kartik ram kapoor udaan


Click it and Unblock the Notifications











