दि अटैक ऑफ 26/11- मुंबई आतंकी हमले का सच

फिल्म के इस ट्रेलर की शुरुआत नाना पाटेकर से होती है जो कि इस अटैक के बारे में पूरी जानकारी सबको देता है। नाना पाटेकर ने फिल्म में मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर की भूमिका निभाई है। वो सबको बताता है कि किस तरह से पाकिस्तान से इस अटैक के लिए आतंकवादियों को भारत में एंट्री दी गयी और किस तरह से भारत में आकर उन लोगों ने धीरे धीरे करके इस अटैक के लिए प्लानिंग की इन सभी पहलुओं पर राम गोपाल वर्मा ने बडी़ ही खूबी से रिसर्च किया और इस फिल्म को प्लान किया।
राम गोपाल वर्मा की पिछली की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही थीं लेकिन इस फिल्म की शुरुआत ही देखकर ये एहसास हो रहा है कि लोगों को ये फिल्म जरुर पसंद आएगी। फिल्म की शुरुआत, बैकग्राउंड म्यूसिक और उसके किरदार काफी सशक्त और बेहतरीन तरीके से चुने गये नज़र आ रहे हैं। तो बस इंतजार कीजिये कब रामू अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हैं और काफी समय बाद कोई बेहतरीन फिल्म आपको सिनेमाघरों में खींच ले जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











