गणेश जी से भिड़ने वाले राम औरत को संभोग की वस्तु मानते हैं
राम गोपाल वर्मा कभी फिल्मी दुनिया का बेहद सफल नाम हुआ करता था। उनके नाम पर फिल्में बिका करती थीं तो वहीं बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी उनकी फिल्मों का इंतजार करते थे। आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन संग शानदार फिल्में देने वाले बेचारे रामू को शायद पिछले समय से कुछ हो गया जिसके कारण उनकी फिल्में फ्लॉप और उनकी जुबान ज्यादा चलने लगी है।
पिछले कुछ समय से वो काफी-कुछ अनाप शनाप ट्विटर लिखा और बका करते हैं जिसके कारण वो हमेशा आलोचना का शिकार होते हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर सुचित्रा कृष्णमूर्ति को लेकर ट्विटर पर अश्लील मजाक करने वाले राम गोपाल वर्मा ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को भी नहीं बक्शा। हालांकि जब उनकी खिंचाई ज्यादा होने लगी तो जनाब ने शाम होते-होते अपनी करनी पर माफी मांग ली।
भगवान गणेश पर अपनी विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा ने मांगी माफी
गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने अपनी पहली ट्वीट में लिखा है कि एक व्यक्ति जो अपना सिर नहीं बचा सका वह भला दूसरों के जीवन की रक्षा कैसे करेगा। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि आखिर गणेश ने ऐसा क्या काम किया था कि जिसकी वजह से वह भगवानों की श्रेणी में आ गए जबकि उनके भाई सिर्फ एक साधारण इंसान बनकर रह गए।
हालांकि बवाल मचने के बाद रामू ने माफी मांग ली लकिन यह कोई पहला मौका नहीं जब राम गोपाल वर्मा ने ऐसी हरकत की है इससे पहले भी कई बार वो ट्विटर पर महान हस्तियों पर अपनी छींटा कशी कर चुके हैं।
आईये एक नजर डालते हैं राम गोपाल वर्मा के ट्विटर विवादों पर


Click it and Unblock the Notifications











