तो हो जाइए तैयार..एक और गैंगस्टर पर फिल्म..कहानी भी सुपरहिट

By Shweta

गैंगस्टर की कहानियों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर एक और गैंगस्टर की जिंदगी को परदे पर उतारने जा रहे हैं। हाल में ही राम गोपाल वर्मा ने वीरप्पन बनाई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को उन्होंने तीन भाषा में बनाया था।

[अगली फिल्म में सेक्स वर्कर बनेंगी ये एक्ट्रेस..बताया सबसे कठिन रोल!]

इसके बाद राम गोपाल वर्मा फिलहाल कई प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं और धीरे धीरे वो सब पर काम करना शुरू करेंगे लेकिन हाल में उन्होंने ट्वीट कर अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। रामू ने ट्विटर पर एक और शातिर अपराधी मोहम्मद नईमुद्दीन की जिंदगी पर तीन हिस्सों में फिल्म बनाने की घोषणा की।रामू ने ट्विटर पर लिखा कि रक्त चरित दो भाग में थी। नईमुद्दीन की कहानी तीन खंडों में रहेगी।

RamGopal Verma

आपको बता दें कि नईमुद्दीन मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम तेलंगाना में अपने अपराधों के लिए कुख्यात रहा है। नक्सली गतिविधियों समेत उसके विरुद्ध 100 आपराधिक मामले दर्ज थे। आठ अगस्त, 2016 को उसे पुलिस ऑपरेशन में मार गिराया गया था।

फिलहाल राम गोपाल वर्मा फिल्म पर कोई काम शुरू नहीं किए हैं। जब तक फिल्म की कहानी लिखी जाएगी तब तक राम गोपाल वर्मा अपने दूसरे प्रोजेक्ट खत्म करेंगे।

नईमउद्दीन के पहले राम गोपाल वर्मा साउथ के अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट मुथप्पा राय पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में मुथप्पा के किरदार के लिए विवेक ओबराय फाइनल किए जा चुके हैं। अभी फिल्म की भी शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

इसके अलावा रामगोपाल वर्मा सरकार 3 की भी शूटिंग जल्द ही शुरू कर सकते हैं। सरकार 3 में भी अमिताभ बच्चन ही रहेंगे। अब दर्शकों को राम गोापल वर्मा की इस फिल्म का भी इंतजार रहेगा।

देखा जाए तो राम गोपाल वर्मा गैंगस्टर, भूत, साइकोलॉजी पर फिल्में बनाने के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक अच्छी अच्छी फिल्में बनाई हैं तो वही उन्होंने आग जैसी फिल्में भी बनाई जो औंधे मुंह गिर गई लेकिन फिर भी उनकी फिल्मों का अलग ही स्टाइल होता है।

उन्होने कई फिल्मों बनाईं। हिंदी से लेकर दूसरी भाषाओं में भी वो फिल्में बनाते हैं। राम गोपाल वर्मा की अगले सारे प्रोजेक्ट्स काफी इंटरेस्टिंग हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X