रामू ने करायी 13 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, केस दर्ज

एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा विवादों में हैं। नहीं-नहीं इस बार उन्होंने कोई विवादित ट्विट नहीं किया है बल्कि इस बार उन्होंने 13 साल के टीनएज लड़के से अश्लील हरकत करवाई है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं।

दरअसल इस बार राम गोपाल वर्मा दक्षिण भारतीय फिल्म 'सावित्री' के पोस्टर को लेकर विवादों में आये हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें एक 13 साल के लड़के को अश्लील हरकत करते दिखाया गया है। इसी की वजह से स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ बाल अधिकारों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

गणेश जी से भिड़ने वाले राम औरत को संभोग की वस्तु मानते हैं

फिलहाल इस बारे में राम गोपाल वर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया आयी नहीं है। वैसे इस विवादित फिल्म को लेकर पिछले दिनों राम गोपाव वर्मा ने एक विवादित बयान भी दिया था। रामू ने कहा था कि हर टीनेजर की अपनी 'सावित्री' होती है, वह उसकी टीचर, पड़ोसन, बहन या बहन की सहेली हो सकती है। इसलिए इस मसले पर इतनी हायतौबा क्यों। इस बयान पर भी स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) आपत्ति जताई थी।

रामू ने कहा था कि हर टीनेजर की अपनी 'सावित्री' होती है

वैसे राम गोपाल वर्मा और विवादों का चोली-दामन का साथ है। हाल ही में उन्होंने भगवान गणेश को भी लेकर काफी आपत्तिजनक ट्विट किये थे जिस पर बहुत बवाल मचा था। हद से ज्यादा राम गोपाल की किरकरी होने पर उन्होंने ट्विटर पर सबसे माफी भी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X