मुंबई आतंकी हमले पर फिल्म बनायेंगे रामू

आपको बता दें कि साल 2008 में जब मुंबई में यह दर्दनाक घटना हुई थी तभी रामू ने कहा था कि वो इस पर फिल्म बनायेंगे लेकिन तब रामगोपाल वर्मा की काफी किरकरी हुई थी। सबका कहना था कि रामू ने इस पूरी घटना का मजाक बना दिया है। रामू के ऊपर यह भी आरोप लगे थे कि उनको इस फिल्म बनाने के लिए पैसा तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख दे रहे हैं और इस फिल्म में उनके बेटे रितेश देशमुख मुख्य भूमिका अदा करेंगे।
लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। क्योंकि इन्हीं आरोपों के चलते विलासराव को सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी। एक बार फिर से रामू ने अपना पुराना राग अलापा है। रामू के मुताबिक इस फिल्म में 10 पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा एक भारतीय मछुआरे अमरसिंह सोलंकी की नौका पर कब्जा करने से लेकर मुंबई की गिरगांव चौपाटी के पास अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के सिपाही तुकाराम ओंबले के शहीद होने तक की कहानी दिखाई जाएगी। फिलहाल फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











