राम गोपाल वर्मा बनाएंगे जयललिता की करीबी 'शशिकला' पर फिल्म!
बॉलीवुड के फेमस फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म का नाम 'शशिकला' बताया है।
बॉलीवुड के फेमस फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म का नाम 'शशिकला' बताया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म तमिलनाडु की मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता और शशिकला की दोस्ती पर आधारित होगी।

बता दें कि रामगोपाल वर्मा ने खुद ही फिल्म के नाम की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया कर कहा कि 'शशिकला' नाम की नई फिल्म का बस अभी पंजीकरण कराया है।
''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''
यह एक राजनेता के प्रिय करीबी मित्र की कहानी है जो पूरी तरह अवास्तविक है। रामगोपाल वर्मा ने कहा कि उनके मन में जयललिता के प्रति अपार सम्मान है। आपको बता दें कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री का पांच दिसंबर को निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











