11 Years: रामगोपाल वर्मा की आग, अजय देवगन ने दी थी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप
हिट और फ्लॉप पर किसी एक्टर का बस नहीं होता। हिट फिल्में और फ्लॉप फिल्में, हर एक्टर के करियर का हिस्सा होती हैं। लेकिन जानबूझकर अगर कोई फ्लॉप फिल्म करे तो उसकी कोई माफी नहीं होनी चाहिए। ऐसी ही एक गलती की थी अजय देवगन ने आज से 11 साल पहले। गलती थी एक शानदार ब्लॉकबस्टर का रीमेक।
[आमिर खान ने झटका ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड रीमेक, सलमान की बत्ती करेंगे FUSE!]
फिल्म का नाम था रामगोपाल वर्मा की आग। ये फिल्म 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का रीमेक थी और जैसे ही ये फिल्म अनाउंस हुई थी दर्शकों ने दिल पर हाथ रख लिया था। इस पाप में अजय देवगन का साथ दिया था अमिताभ बच्चन ने। बच्चन साहब ने अपनी ही फिल्म के रीमेक में गब्बर का किरदार निभाया था।

वैसे बात की जाए रीमेक फिल्मों की तो अजय देवगन बॉलीवुड रीमेक फिल्मों के शहंशाह कहलाए जाएंगे। जहां एक तरफ वो गोलमाल के रीमेक बोल बच्चन में थे वहीं साजिद खान ने उनके साथ हिम्मतवाला रीमेक बनाई थी जिसे कोई याद नहीं करना चाहेगा।
खैर, रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में भी याद करने लायक जैसा कुछ भी नहीं है। आपको लेकिन याद दिलाते हैं, बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार फ्लॉप फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











