..................... Ram Gopal Verma insults Salman Shahrukh After watching Dangal - Hindi Filmibeat

#Shock: "दंगल देखने के बाद जमकर शाहरूख - सलमान को धो डाला"

आमिर खान की दंगल सबको बेहद पसंद आ रही है लेकिन अब रामगोपाल वर्मा ने तो हद ही कर दी। उन्होंने दंगल देखी और उसके बाद शाहरूख - सलमान पर बेहद भद्दी टिप्पणियां।

शाहरूख खान - सलमान खान और आमिर खान के बीच हमेशा से ही टक्कर रही है ये तो ज़ाहिर सी बात है। लेकिन रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर इनके बीच तुलना कर बात को ऐसे लेवेल पर पहुंचा दिया कि पूछिए ही मत।

दरअसल, रामगोपाल वर्मा ने दंगल देखी और इसके बाद वो समाज और बॉलीवुड को बदलने की मुहिम छेड़न लगे। लेकिन इस बदलाव में वो ये भूल गए कि वो किसके बारे में बात कर रहे हैं।

ram-gopal-verma-insults-salman-shahrukh-after-watching-dangal

रामगोपाल वर्मा ने कहा कि मैंने दंगल देखी और मैं आमिर के पैर छूना चाहते हूं। जितनी परफेक्शन के साथ वो हर काम करते हैं वो काबिले तारीफ है। वहीं शाहरूख - सलमान पर ताना कसते हुए उन्होंने कहा कि बाकी के खान 50 साल की उम्र में भी रोमांस कर रहे हैं। आमिर जितना दम किसी में नहीं है कि इतना वज़न बढ़ाकर दो बेटियों का बाप लगे।
[ALSO READ: इतने बड़े हीरो हैं तो ये ईद - दीवाली छोड़ें सलमान - शाहरूख]

राम गोपाल वर्मा यहीं रूक जाते तो भी गनीमत थी पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनका कहना था कि एक तरफ आमिर खान इतनी शानदार फिल्में बनाकर भारत का नाम उंचा करते हैं तो बाकी के खान अपनी फिल्मों में वही चू%%यापा दिखाकर, देश को गलत तरह से पेश करते हैं।

बाकी के खान को लगता है कि देश की जनता बेवकूफ है, जो कि है भी जो उनकी फिल्में देख लेती हैं। लेकिन आमिर कम से कम बेवकूफ जनता को भी कुछ तो दिमाग वाली फिल्में दे रहे हैं।
[#MustRead: शाहरूख - सलमान चाहते ही नहीं कि कोई सुलतान बने]

वैसे ये पहली बार नहीं है जब रामगोपाल वर्मा ने शाहरूख - सलमान पर बात की हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने शाहरूख - सलमान की तुलना रजनीकांत - कमल हासन से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X