सत्या 2 नहीं है अंडरवर्ल्ड से रिलेटेड, फिर रामू को क्यों मिल रही है धमकियां!

Ram Gopal Verma getting threats got police protection
राम गोपाल वर्मा को एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलनी शुरु हुई हैं और इन धमकियों के काफी सीरियस होने की वजह से उन्हें पुलिस प्रोटक्शन भी मिल रही है। लेकिन जहां तक बात है सत्या 2 की तो सत्या 2 के बारे में हाल ही में बात करते हुए रामू ने कहा था कि ये फिल्म अंडरवर्ल्ड से किसी तरह से प्रेरित नहीं है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ये फिल्म पूरी तरह से उनकी इमेजिनेशन पर आधारित है। सत्या बनाते समय उन्होंने नहीं सोचा था कि वो सत्या 2 बनाएंगे। इसीलिए उन्हें 10 साल लग गये सत्या 2 बनाने में। सत्या 2 के बारे में उन्होंने काफी सोचा और उसके बाद अपने हिसाब से उन्होंने ये फिल्म बनाी। जबकि सत्या के समय उन्होंने अंडरवर्ल्ड को लेकर काफी सारी सूचनाएं इकट्ठा की थीं और तब जाकर फिल्म बनाई थी। लेकिन सत्या 2 के लिए उन्होंने कोई रिसर्च नहीं की।

राम गोपाल वर्मा ने ये भी कहा कि उन्हें अबू सलेम को जेल के अदंर दिखाना था इसलिए उन्होंने सत्या 2 बनाई है। अबू सलेम को इस फिल्म में जेल के अंदर दिखाया जाएगा और वो भी इस तरह से कि वो कभी बाहर नहीं आ सकता। लेकिन इसके अलावा रामू की सत्या 2 किसी भी तरह से अंडरवर्ल्ड को रिप्रेसेंट नहीं करती है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या 2 फिल्हाल तो रिलीज को लेकर भी काफी मुश्किलों में है। पहले ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही थी लेकिन अब फिल्म अगले हफ्ते यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी। सत्या 2 को लेकर सभी लोग काफी उत्सुक हैं।

सत्या 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा फिल्हाल काफी मुसीबत में फंसे हुए हैं। उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां भी मिल रही हैं। लेकिन रामू ये बताने से कतरा रहे हैं कि उन्हें धमकियां क्यों मिल रही हैं। रामू ने ट्विटर पर लिखा है "फोन पर बातचीत के आधार पर मंबई पुलिस ने विभिन्न कारणों के चलते मुझे प्रोटक्शन दिया है। मैं धमकी के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी नहीं दे सकता। कुछ महत्वपूर्ण कारणों से मैं इस बात पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि यह धमकी सत्या 2 से रिलेटेड है या नहीं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X