नतालिया का रूप देख मदहोश हुए रामू.. देखें होश उड़ा देने वाली तस्वीरें
राम गोपाल वर्मा को सन्नी लियोन तो नहीं मिली लेकिन उन्हें फिल्म 'डिपार्टमेंट' के लिए एक हॉट आयटम गर्ल जरूर मिल गई है। यह मॉडल है मॉडल नतालिया कौर जो रामू की फिल्म के अब दना दन... आयटम सॉग में नजर आएंगी। हॉट नतालिया की तस्वीरें देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
रामू ने फिल्म के गाने के बारे में कहा है कि 'यह गाना बहुत ही हॉट है इसे देख कर लोग अब तक के सारे आयटम नंबर्स भूल जाएंगे। और नतालिया इस गाने के लिए एकदम परफेक्ट फेस है। मैंने पिछले दस सालों में उनके जैसी सुंदर और टैलेंटेड लड़की नहीं देखी है। वो इस गाने में काफी हॉट लग रही हैं।
नतालिया के लुक ने रामू के होश उड़ा दिए हैं। वो फिल्म के गाने में संजय दत्त और राणा दग्गुबती के साथ नजर आएंगी। नतालिया के हुस्न के मारे रामू ने उनकी कुछ हॉट पिक्चर्स भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
वैसे जिस तरह रामू इन दिनों नतालिया के नाम की माला जप रहे हैं, उनको सून कर तो यही लगता है कि वो नतालिया से घायल हो चुके हैं, उन्हें उनके अलावा कोई और दिखाई नहीं देता।
पहले ख़बरें आ रही थीं कि रामू ने इस गाने के लिए सन्नी लियोन को अप्रोच किया था मगर 'जिस्म 2' के निर्देशक के शर्तों के चलते रामू ने सन्नी को लेना का मन छोड़ दिया और इस तरह से नतालिया को इस गाने में जगह मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications











