रामू ने अमिताभ को दी थी गाली, लेकिन अब फिर से हो गयी दोस्ती!
रामू की फिल्म सत्या 2 के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं और उन्होंने रामू की सत्या 2 की काफी तारीफ भी की है। रामू ने कहा है कि सत्या 2 फिल्म बहुत ही अच्छी तरह से बनाई गयी है। इसके अलावा अपने और राम गोपाल वर्मा के बीच गलतफहमियों के बारे में अमिताभ ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि अमिताभ ने तो ये कहा कि रामू के साथ फिल्में करना उन्हें बहुत पसंद है। राम गोपाल वर्मा के साथ अमिताभ ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन कई फिल्में बॉक्सऑपिस पर बुरी तरह से फ्लॉप भी हुई हैं। हालांकि अमिताभ ने कहा कि अगर फिल्म के फ्लॉप होने से रिश्ते बिगड़ जाएं तो ये सही नहीं है।
अमिताभ और रामू के बीच दूरियों के बारे में लोगों को अंदाजा तब हुआ था जब दो साल पहले रामू ने अमिताभ की फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप देखने के बाद कमेंट करते हुए ट्विटर पर अमिताभ के लिए काफी गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा था कि अमिताभ ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। लेकिन इस बात को कहने के लिए राम गोपाल वर्मा ने जिन शब्दों का यूज किया था वो बहुत ही गलत थे। उन शब्दों को पढ़ने के बाद अमिताभ के फैन्स भी काफी नाराज हुए थे। फिल्हाल अमिताभ और रामू के बीच कोई गलतफहमी नहीं है और अमिताभ रामू को अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












