'अज्ञात' की शूटिंग के दौरान दुर्घटना

फिल्म की शूटिंग केरल के जंगलों में की जा रही है। वर्मा ने बताया कि फिल्म की अभिनेत्री निशा कोठारी और अनु के पैर में चोट आ गई, जिस कारण शूटिंग को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह हादसा स्टंट के दौरान हुआ।
वर्मा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग केरल के जंगलों में हो रही थी। अभिनेत्रियों को चोट लगने के कारण शूटिग को कुछ दिनों के लिए रोककर पूरी यूनिट मुंबई पहुंच गई।
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'अज्ञात' की शूटिंग केरल के अलावा श्रीलंका में भी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











