बददिमाग, पियक्कड़ है रामू तभी तो अमित साहब को दी गाली

हैदाबाद में अमिताभ की आज प्रदर्शित हुई फिल्म बुड्ढा होगा... की स्पेशल स्क्रीनिंग जब रामू ने देखी तो उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अमिताभ के बारे में लिखा कि वो अपनी उम्र का लिहाज ना करते हुए बहत ही अजीब काम किया है। मुझे उनके ऊपर बहुत गुस्सा आ रहा है। साथ ही अपने विचार प्रस्तुत करते हुए जनाब नें अमित साहब को गाली तक दे डाली।
एक तो अमिताभ पर रामू की टिप्पणी ऊपर से गालियों के साथ,बवाल तो होना ही था। सो भड़क गये राम गोपाल वर्मा पर अमित साहब के फैंस। उन्होंने कहा कि राम गोपाल वर्मा एक नंबर का पियक्कड़ है। उसे बात करने की तमीज नहीं है उसका दिमाग खराब हो गया है तभी तो उसने ऐसी बकवास की है।
खैर रामू का एनकाउंटर करने के लिए पूरी तरह से अमिताभ के फैस तैयार है लेकिन अभी तक इस बात पर बच्चन परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। देखना दिलचस्प होगा कि अमिताभ साहब रामू को क्या जवाब देते हैं। वैसे आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा बच्चन परिवार के काफी नजदीक माने जाते हैं लेकिन हो सकता है इस बार उन्हे अपनी टिप्पणी पर काफी कुछ सुनना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











