इस एक्ट्रेस के पैर चूमते नजर आए Ram Gopal Varma, वीडियो सामने आया तो हो गए बुरी तरह से Troll

राम गोपाल वर्मा अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसके बाद वो खबरों का हिस्सा रहते हैं और लोग कई तरह की बातें उनको लेकर करते रहते हैं। अगर राम गोपाल वर्मा को सबसे विवादित फिल्ममेकर की लिस्ट में रखा जाता है तो कुछ गलत नहीं है। एक बार फिर से उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें राम गोपाल वर्मा को एक एक्ट्रेस के पैर सहलाते और उनको चूमते देखा जा सकता है।
इसके बाद से फिल्ममेकर की किरकिरी हो रही है और बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल ये एक्ट्रेस आशु रेड्डी हैं और राम गोपाल वर्मा फर्श पर बैठकर अभिनेत्री आशु रेड्डी के पैर सहला रहे हैं।
एक्ट्रेस के साथ एक इंटरव्यू से एक तस्वीर साझा की और बाद में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो भी पोस्ट किया। राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'आशु रेड्डी में खतरनाक निशान कहां है।
रात 9 बजकर 30 मिनट में पूरा वीडियो।' इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने पूरा वीडियो पोस्ट किया, जहां एक्ट्रेस द्वारा उनकी आने वाली फिल्म 'डेंजरस' के लिए उनका इंटरव्यू लिया जा रहा था। जैसे ही वीडियो सामने आया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा है, घिनौना। इसके अलावा एक ने लिखा है, 'राम गोपाल वर्मा गिरे हुए इंसान हैं।' जबकि एक का कहना था कि, 'तुम यह नहीं थे... तुमने अपने आप को क्या बना लिया है।'
इसके अलावा भी कई ऐसे कमेंट्स हैं जो कि चर्चा में हैं। इस वक्त राम गोपाल वर्मा ज्यादातर एडल्ट फिल्में ही बना रहे हैं और इसको लेकर वो विवादों में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











