"सनी लियोन से माफी मांगो वरना जूते मारो आंदोलन चलाएंगे"
हाल में महिला दिवस पर राम गोपाल वर्मा पर ट्वीट किया था जिसपर वो बुरे फंग गए हैं।
राम गोपाल वर्मा अपने ही ट्वीट में बुरी तरह फंस चुके हैं। दरअसल महिला दिवस पर उन्होंने ट्वीट किया था कि सभी और औरतों को सनी लियोन की तरह पुरूषों को खुश रखना चाहिए। हर किसी ने इसके लिए राम गोपाल वर्मा को खरी खोटी सुनाई और सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया।
सनी लियोन ने इस पर अभी तक अपना कोई भी बयान नहीं दिया है लेकिन राम गोपाल वर्मा की इस हरकत से सोशल मीडिया के बाहर भी लोगों ने काफी आलोचना है। एक्टिविस्ट विशाखा महाम्बरे की शिकायत पर गोवा पुलिस ने वर्मा के ख़िलाफ केस दर्ज़ किया है।
इसके अलावा रामू के ख़िलाफ़ एनसीपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ करवाते हुए धमकी दी है कि अगर वर्मा ने माफी नहीं मांगी तो उनके ख़िलाफ़ 'जूते मारो आंदोलन' करेगी।इस पर फिलहाल राम गोपाल वर्मा ने कुछ भी नहीं कहा है कि लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वो अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
राम गोपाल वर्मा की सरकार 3 रिलीज के लिए तैयार है जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर मनोज बाजपेई, यामी गौतम सही कई बड़े स्टार्स हैं। फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











