'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत को सैल्यूट करना चाहते हैं ये निर्देशक, कभी मारा था एक्ट्रेस पर ताना
कंगना रनौत के बर्थडे पर उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे देख फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार्स भी कंगना रनौत के मुरीद हो गए हैं। साउथ स्टार्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और निर्देशक सभी ने कंगना रनौत को जयललिता के किरदार के लिए काफी पसंद किया। इसी राह में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम भी जुड़ गया है।
कुछ समय पहले राम गोपाल वर्मा और कंगना रनौत की तू तू मैं मैं देखने को मिली थी। जब राम गोपाल वर्मा ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि जयललिता का किरदार किसी 50 साल की एक्ट्रेस को मिलना चाहिए था। अब राम गोपाल वर्मा ने कंगना की एक्टिंग को देख उन्हें सैल्यूट किया है।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर कंगना की तारीफ में लिखा, कंगना रनौत के साथ बेशक कितने ही मतभेद हो या कुछ बातों पर हमारी सहमति नहीं बनती हो लेकिन मैं आपको थलाइवी के लिए सैल्यूट करना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि जयललिता भी इस थलाइवी को देख रोमांचित होंगी।
कंगना रनौत ने दिया जवाब
कंगना रनौत ने राम गोपाल वर्मा ट्वीट को लेकर जवाब दिया।वह लिखती हैं, आप बेशक मेरी कुछ बात से असहमत हों लेकिन मैं आपकी हर बात से सहमत हूं। मुझे आप बहुत पसंद है और मैं आपकी हमेशा बहुत सराहना करती हूं।
कंगना रनौत ने भी मारा ताना
कंगना ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि आजकल दुनिया में बहुत अहंकार है। मरी हुई दुनिया में किसी कोई फर्क नहीं पड़ता। लोगों को किसी का घमंड बहुत जल्दी चुभ जाता है। ऐसी दुनिया में आप इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते, आप तो खुद को भी सीरियसली नहीं लेते। मैं हमेशा आपकी प्रशंसा करती हूं। आपने मेरी तारीफ की, इसके लिए शुक्रिया।

कंगना को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात
कुछ समय पहले राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत के साथ काम करने से मना किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि वह जयललिता के किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी। जयललिता के किरदार को निभाने के लिए 50-60 साल की किसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहिए था। लेकिन अब वह एक्ट्रेस की एक्टिंग देख काफी खुश हैं।

स्टार्स ने की जमकर कंगना की तारीफ
बता दें जूही चावला, मृणाल ठाकुर, सामंथा अक्किनेनी, हंसल मेहता समेत तमाम स्टार्स ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की थी।

बर्थडे पर ट्रेलर लॉन्च
कंगना रनौत ने अपने बर्थडे पर इस ट्रेलर को लॉन्च किया। ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम मुंबई व चैन्नई में आयोजित हुआ। फिल्म में एम जी रामचंद्रन की भूमिका में अरविंद स्वामी है जिन्होंने भी शानदार काम किया है।

फैंस ने भी की कंगना की तारीफ
ट्विटर पर मंगलवार को कंगना रनौत सारा दिन ट्रेंड करती रही। कंगना रनौत की परफॉर्मेंस को देख फैंस ने तो ये तक कहा कि कंगना रनौत का 5वां नेशनल अवॉर्ड तय हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications