राम गोपाल वर्मा का ब्रूस ली प्रेम आया सामने..शेखर कपूर को भी चैलेंज
राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर कहा है कि वो शेखर कपूर की ब्रूस ली की बायोपिक के साथ खुद ब्रूस ली की बायोपिक बना कर रिलीज करना चाहते हैं।
राम गोपाल वर्मा अपने अंदर कुछ भी नहीं रखते ।उन्हें जो लगता है बोल देते हैं और ट्विटर को इसके लिए वो सबसे बेस्ट जगह मानते हैं। यहां तक कि उन्होंने हाल में श्रीदेवी से ट्विटर पर पूछ डाला कि उन्होंने बाहुबली क्यों नहीं किया। आपको बता दें कि बाहुबली में श्रीदेवी को पहले शिवगामी देवी का किरदार ऑफर किया गया था।
लेकिन बात सिर्फ यही नहीं है इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने अपने ब्रूस ली प्रेम के बारे में लोगों को बताया और इच्छा जताई कि वो खुद भी ब्रूस ली पर बायोपिक बनाना चाहते हैं और उसे उसी दिन रिलीज करना चाहते हैं जिस दिन शेखर कपूर की ब्रूस ली पर बायोपिक पर रिलीज होगी।
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो शेखर कपूर की बहुत इज्जत करते हैं लेकिन ऐसा वो सिर्फ और सिर्फ अपने ब्रूस ली के फैन होने के नाते करना चाहते हैं।
इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें शेखर कपूर पर कोई शक नहीं है, उनसे उनका पारिवारिक नाता है लेकिन वो मानते हैं ब्रूस ली की बायोपिक के साथ वो न्याय कर सकते हैं। साथ ही ये भी कहा कि वो ब्रूस की पत्नी और बेटी से ज्यादा अच्छे से उन्हें जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications