राम गोपाल वर्मा का अटपटा पोस्ट, कोरोना को धन्यवाद, खुद सलाखों के पीछे !
निर्देशक राम गोपाल वर्मा आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें तमाम फैंस व सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। एक बार फिर राम गोपाल वर्मा अटपटी हरकतों व विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। ट्विटर पर उन्होंने अतंरगी पोस्ट किया। उन्होंने बर्थडे के मौके पर कोरोना को थैंक्यू कहा और कहा कि मैं अकेले में हैप्पी बर्थडे का गाना गा रहा हूं।
राम गोपाल वर्मा इस सोशल मीडिया पोस्ट में सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं। अंधेरे कमरे में खुद के लिए वह जन्मदिन का गाना गाते नजर आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को कई फैंस द्वारा देखा व लाइक किया भी गया है। वहीं एक बार फिर राम गोपाल वर्मा ट्विटर पर इस पोस्ट को लेकर ट्रोल भी हुए।


Click it and Unblock the Notifications