..................... अनुराग कश्यप के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा, कही ये बड़ी बात Ram Gopal Varma support anurag kashyap says I never ever saw about him hurting anyone - Hindi Filmibeat

अनुराग कश्यप के सपोर्ट में उतरे रामगोपाल वर्मा, कही ये बड़ी बात

एक्ट्रेस पायल घोष के जरिए निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए। इसके बाद से मनोरंजन जगत में ये खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन आरोपों को लेकर अनुराग कश्यप के समर्थन में बॉलीवुड के कई सितारे और हस्तियां नजर आईं। इसी राह में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी ट्वीट कर अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि अनुराग कश्यप कितने इमोशनल और संसेटिव इंसान हैं।

राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर पोस्ट लिखा। वह कहते हैं- मैं जानता हूं कि अनुराग कश्यप कितने सेंसटिव और इमोशनल शख्स हैं। 20 सालों की पहचान में मैंने कभी नहीं देखा या सुना कि उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई हो। मैं समझ ही नहीं पा रहा हूं कि आखिर यहां हो क्या रहा है।

Ram Gopal Varma

वहीं अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन ने भी अनुराग का साथ दिया। उन्होंने कहा कि आप सोशल मीडिया के सर्कस में न पड़े। तुमने हमेशा महिलाओं की आजादी के लिए लिखा है। तुमने महिलाओं को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मजबूत बनाया है। मैं जानती हूं कि तुमने कैसे तलाक के बाद भी मेरा सम्मान व रक्षा की है।

बता दें इससे पहले तापसी पन्नू, सुरवीन चावला, ऋचा चड्डा से लेकर राधिका आप्टे तक समर्थन में आईं। राधिका आप्टे ने कहा कि वह खुद को अनुराग के साथ काफी सुरक्षित महसूस करती हैं।

हाल में ही अभिनेत्री पायल घोष ने सोशल मीडिया पर निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए मदद व सुरक्षा भी मांगी। वहीं अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X