..................... अजय देवगन के साथ कभी काम नहीं करेंगे राम गोपाल वर्मा, यहां जानें क्यों | Ram Gopal Varma reveals why he decided to never work with Ajay Devgn in 14 years - Hindi Filmibeat

अजय देवगन के साथ क्यों फिल्म नहीं कर रहे हैं राम गोपाल वर्मा? निर्देशक ने बताई बड़ी वजह

अजय देवगन बॉलीवुड के उन अभिनेताएं में हैं जो लगभग तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं और तकरीबन हर निर्माता- निर्देशक के साथ काम कर चुके हैं। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के साथ भी अजय देवगन ने कंपनी और भूत जैसी सफल फिल्में दी हैं। लेकिन बीते कई सालों से निर्देशक ने अपनी फिल्मों के लिए अजय देवगन को अप्रोच नहीं किया है। क्यों? अब राम गोपाल वर्मा ने इसके पीछे की वजह बताई है।

राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'डी कंपनी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अपनी गैंगस्टर फिल्म के लिए कभी दोबारा अजय देवगन को लेने का ख्याल उन्हें क्यों नहीं आया, यह निर्देशक ने खुद रिवील किया है।

Ajay Devgn

बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए निर्देशक ने कहा, "जब कास्टिंग करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात जो ध्यान में रखने की आवश्यकता है वह किरदार की विश्वसनीयता है। दाउद इब्राहिम एक ऐसा शख्स था जो 25 साल की उम्र से ही अपने भाई से पीछे था, वह कभी सामने नहीं आया और ना ही खुद को आगे रखा। इसीलिए मुझे कास्टिंग प्रॉसेस के दौरान इन बातों को ध्यान में रखना था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X