Renuka Murder Case में Ram Gopal Varma ने बोली बड़ी बात, कहा- 'लोग सेलेब्रिटीज की पूजा करते हैं और फिर...'

Ram Gopal Varma On Darshan Arrest: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन की गिरफ्तारी पर अपना रिएक्शन दिया है, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। कथित तौर पर, रेणुका ने पवित्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कमेंट किया था, जिसमें उन पर दर्शन और उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया गया था।
गुरुवार (13 जून) को अपने एक्स अकाउंट पर राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "एक स्टार द्वारा अपने एक फैन का इस्तेमाल करके दूसरे फैन को मारना, जो उनकी निजी जीवन में दखलंदाजी कर रहा था, सेलेब्रिटी की पूजा करने वाली इस बीमारी की विचित्रता का एक अनोखा उदाहरण है।" उन्होंने आगे कहा, "फैंस जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा सितारे उनकी जिंदगी कैसे चला सकते है, जिसके काफी घातक परिणाम हो सकते हैं।।" हालांकि, फिल्म निर्माता ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की रेणुका सैंडलवुड एक्टर की बहुत बड़ी फैन थी। माना जाता है कि दर्शन ने रेणुका की हत्या का आरोप अपने ऊपर लेने वाले चार लोगों में से दो को 5-5 लाख रुपए दिए थे। दर्शन फार्मेसी में काम करने वाली रेणुका से तब नाराज हो गया था, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कथित पार्टनर पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजी थीं।
मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है, पुलिस ने दर्शन के करीबी सहयोगी नागराज और को-एक्टर प्रदोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नागराज दर्शन के सभी लेन-देन देखता था। वह मैसूर में एक्टर के फार्महाउस की भी देखभाल करता था।
रेणुका स्वामी की हत्या की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका को कथित तौर पर बेल्ट और डंडों से पीटा गया और फिर दीवार पर फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें, पवित्रा और दर्शन के बीच पिछले 10 सालों से रिलेशनशिप की अफवाह थी। साथ ही, दर्शन और पवित्रा के अलावा, इस मामले में 10 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











