''ना ईद, ना दिवाली.. ना सलमान, शाहरूख, ना आमिर.. फिर भी बाहुबली 2....''
रामगोपाल वर्मा ने बाहुबली 2 की सफलता को बॉलीवुड पर एक जोरदार तमाचा माना है। बाहुबली 2 भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।
बाहुबली 2 भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इतना ही नहीं बल्कि सिर्फ बाहुबली हिंदी ने भी जबरदस्त कमाई की है, जो कि सलमान, शाहरूख, आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी कहीं ज्यादा है।
[जितना बाहुबली ने 7 दिनों में कमाया.. बाहुबली 2 ने ओपनिंग में ही कमा लिया!]
निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने बाहुबली 2 की सफलता पर ट्विट किया है- ना ईद, ना दिवाली, ना सलमान, ना शाहरूख, ना आमिर.. फिर बाहुबली 2 हिंदी ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दी है। यह बॉलीवु़ड पर एसएस राजामौली का एक जोरदार तमाचा है।

इसके बाद भी रामगोपाल वर्मा ने बाहुबली की सफलता से जुड़ी कई ट्विट्स किये। बता दें, बाहुबली 2 (हिंदी) ने 38 करोड़ के साथ दमदार ओपनिंग दी है। यह आंकड़ा आमिर खान की दंगल, सलमान खान की सुल्तान से भी ज्यादा है।
baahubali 2 ss rajamouli salman khan aamir khan shahrukh khan बाहुबली 2 एसएस राजामौली सलमान खान शाहरूख खान आमिर खान


Click it and Unblock the Notifications