लड़की के साथ बेहूदा डांस Video वायरल होने पर राम गोपाल वर्मा ने खाई भगवान की कसम
बॅालीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक ऐसे वीडियो पर सफाई दी है जो कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। राम गोपाल वर्मा हमेशा से ही कंट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं। राम गोपाल वर्मा इस बार एक ऐसे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जहां पर एक शख्स एक लड़की के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में शख्स देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि ये और कोई नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा ही हैं। राम गोपाल वर्मा के नाम से जो वीडियो वायरल हो रहा उसे राम गोपाल वर्मा के पेज पर ही शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स लड़की के साथ बेहूदा तरीके से डांस करते हुए नजर आयेंगे। इस वीडियो में एक शख्स महिला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक ऐसे वीडियो के वायरल होने पर रिएक्शन दिया है, जहां पर एक शख्स एक लड़की के साथ डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने राम गोपाल वर्मा की क्लास लगा दी है। इस पर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वो मैं नहीं हूं।

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में शख्स का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। खुद के नाम पर हंगामा होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने इस पर ट्टीट करते हुए ये बताया है कि इस वीडियो में जो शख्स है वो मैं नहीं हूं। राम गोपाल वर्मा ने खुद की सफाई देने के लिए भगवान तक की भी कसम खा ली है। राम गोपाल वर्मा ने इस वीडियो कोरीट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं ये मैं नहीं हूं। बता दें कि शिवा, सत्या,रंगीला, कंपनी और भूत जेसी फिल्में बना चुके राम गोपाल वर्मा का नाम अब केवल कंट्रोवर्सी के लिए पहचाना जाता है।

राम गोपाल वर्मा की कंट्रोवर्सी
राम गोपाल वर्मा की कई बड़ी कंट्रोवर्सी रही है। जिसमें से कुछ इस प्रकार रही है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर भी खुशी जता चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन की बुराई,सनी लियोन पर राम गोपाल वर्मा ने लिखा था कि दुनिया को सनी लियोन जैसी खुशी भेंट दी है।टाइगर श्रॅाफ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने एक दफा विदुत जामवाल से एक मुलाकात में कहा था कि वो ट्रांसजेंडर हैं।

राम गोपाल वर्मा का विवाद
अपने हर दिन के काम को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि वो सुबह सबसे पहले उठकर 10 से 15 मिनट तक अडल्ट कंटेंट देखते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो 45 मिनट की डॅाक्यूमेंट्री देखते हैं। यहां तक हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि कोरोना भगवान की गलती है। ये सब भगवान की वजह से हुआ है। इस तरह से राम गोपाल वर्मा अक्सर विवादों में छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











