..................... रामगोपाल वर्मा ने डांस करते हुए लड़की पर उड़ेल दी शराब, विवादित वीडियो से मचा बवाल! Ram Gopal Varma poured liquor on a girl while dancing, controversial video created an uproar! - Hindi Filmibeat

रामगोपाल वर्मा ने डांस करते हुए लड़की पर उड़ेल दी शराब, विवादित वीडियो से मचा बवाल!

ram gopal varma

Ram Gopal Varma Video- रामगोपाल वर्मा उन फिल्ममेकर्स में से एक हैं जोकि अक्सर विवादों में रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामगोपाल वर्मा को एक लड़की के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

लगातार गाने के धुन पर बहकते रामगोपाल वर्मा ने डांस करके हुए लड़की के ऊपर शराब उड़ेल दी थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो के साथ रामगोपाल वर्मा ने कैप्शन लिखा,

'मैं व्यूहम के ऊपर नारा लोकेश की जीत का जश्न मना रहा हूं। लेकिन मेरी जीत की पार्टी 100 गुना बड़ी है।' इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। रामगोपाल वर्मा ने इस ट्वीट के साथ आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को टैग किया है।

वीडियो में जैसे ही वो लड़की के ऊपर शराब फेंकते हैं वो चिल्लाने लगती है। शायद उसको इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि रामगोपाल ऐसा कुछ करने वाले हैं। चौकान वाले को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''तुम कमाल हो। कभी किसी को फ्लॉप फिल्मों का जश्न मनाते नहीं देखा। यू रॉक सर।'' एक ने लिखा, ''दौलत का नशा है भाई सर चढ़कर बोलता है।'' एक ने लिखा, ''पप्पू सेलिब्रेशन अच्छा है आरवीजी सर।'' एक का कहना है, ''मैं उस पार्टी में शामिल होना चाहता हूं, क्या आप मुझे निमंत्रण दे सकते हैं?''

एक ने लिखा, ''आपको एक फिल्म बनानी चाहिए...'शेमलेस आरजीवी', 'आरजीवी - पेट डॉग ऑफ जगन'.., कुछ इसी पंक्ति में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि ये लड़की कौन है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। रामगोपाल वर्मा ने भी रिएक्शन नहीं दिया है। आप देखिए वीडियो..

Read more about: ram gopal varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X