रणबीर कपूर की 300 करोड़ी 'संजू' को टक्कर देगी ये फिल्म- खुलेआम चुनौती
रणबीर कपूर स्टारर राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हों। लेकिन फिल्म पर कई उंगलियां भी उठी हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगा कि राजू हिरानी ने फिल्म में सिर्फ संजय दत्त को अच्छा ही अच्छा दिखाया है.. और काफी कुछ छिपा लिया है। बहरहाल, इन्हीं लोगों में शामिल हैं निर्देशक रामगोपाल वर्मा।
'संजू' का ताबड़तोड़ धमाका- 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की जबरदस्त तैयारी!
रिपोर्ट्स की मानें तो रामगोपाल वर्मा संजय दत्त की बॉयोपिक फिल्म से खुश नहीं हैं। लिहाजा, वह संजय दत्त पर ही दूसरी बॉयोपिक बनाना चाहते हैं। जिसमें वह सुपरस्टार के जीवन की काली सच्चाई दिखाएंगे। रामगोपाल वर्मा की फिल्म मुख्य तौर पर संजय दत्त और एके 56 राइफल की विवादस्पद कहानी पर ही आधारित होगी। फिल्म का नाम होगा- संजू द रियल स्टोरी।

रामगोपाल की फिल्म में सिर्फ संजय दत्त के AK-56 राइफल रखने पर फोकस होगा। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने इस खबर की पुष्टी की है। उन्होंने कहा, हां, मैं फिल्म बना रहा हूं.. बहरहाल, अब संजू की यह कहानी क्या मोड़ लेती है.. यह तो फिल्म रिलीज के साथ ही सामने आएगा।
यहां जानें राजकुमार हिरानी की संजू में संजय दत्त की लाइफ के किन किन हिस्सों को शामिल नहीं किया गया था-


Click it and Unblock the Notifications