आर्यन खान की रिहाई पर रामगोपाल वर्मा का रिएक्शन, 'इस साल भी दिवाली पर खान रिलीज'

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार 28 दिनों के बाद जेल से रिहाई मिल ही गई है। आर्यन खान के जेल के बाहर आने की खुशी में फैंस ने जमकर ढोल बजाया और बडे बड़े पोस्टर लेकर SRK के बेटे आर्यन खान का स्वागत किया। अब आर्यन खान के मन्नत यानी घर लौटने पर राम गोपाल वर्मा ने भी तंज कसा है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि हर बार की तरह इस दिवाली पर खान का जलवा ही देखने को मिला।

आर्यन खान के घर लौटने पर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया। वह लिखते हैं- बॉलीवुड में, दिवाली हर बार खान के लिए रिजर्व रहती है और उनकी ही फिल्म रिलीज होती है। इस बार भी दिवाली खान की ही रही और एक खान रिलीज हुए।

Ram Gopal Varma on Aryan Khan

बता दें आर्यन खान की सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें वीडियो सामने आई हैं। वह पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर मन्नत पहुंचे।आर्यन खान को जेल से लेने के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। तमाम सुरक्षा के मद्देनजर आर्यन खान को मन्नत लाया गया।

शाहरुख खान के रिएक्शन का सभी को इंतजार है। इस मामले को महीनाभर हो गया है लेकिन शाहरुख खान ने चुप्पी साधी हुई है। तमाम सेलेब्स से लेकर फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आर्यन खान को एनसीबी ने सुपरहिट स्टार बना दिया

आर्यन खान को एनसीबी ने सुपरहिट स्टार बना दिया

रामगोपाल वर्मा ने आर्यन खान केस पर पहले भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान के फैंस को तो एनसीबी का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने आर्यन खान को सुपरस्टार बना दिया।

जेल से काफी कुछ सीख के आएंगे

जेल से काफी कुछ सीख के आएंगे

रामगोपाल वर्मा ने ये तक कहा था कि आर्यन खान को जेल से अच्छी सीख मिलेगी। वह पिता से भी ज्यादा कुछ सीख कर लौटेंगे।

शाहरुख खान के घर मनेगी दिवाली

शाहरुख खान के घर मनेगी दिवाली

शाहरुख खान के घर दिवाली धूम धड़ाके से मनाए जाने की तैयारी हो गई है। महीनेभर बाद बेटे आर्यन खान घर लौटे हैं और इस खुशी में मन्नत को सजा दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्यन खान के घर लौटने की खुशी में शाहरुख-गौरी धूमधाम से दिवाली मनाएंगे।

अनन्या पांडे से भी हो चुकी पूछताछ

अनन्या पांडे से भी हो चुकी पूछताछ

क्रूज शिप ड्रग केस में अनन्या पांडे से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी ने आर्यन खान के फोन से मिली चैट के बाद अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X