रामगोपाल वर्मा ने "टिक टॉक गर्ल" को ट्विटर पर ऑफर की अगली फिल्म- लेकिन तुरंत ही पानी फेर दिया

By Staff

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला मांतोडकर से लेकर विवेक ओबेरॉय तक, कई कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। वहीं, हाल ही में निर्देशक ने एक टिकटॉप आर्टिस्ट को अपनी फिल्म ऑफर कर दी, वो भी ट्विटर पर। रामगोपाल वर्मा ट्विटर पर अपने बयानों को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं.. या यूं कह लें कि विवादों में।

बहरहाल, कुछ ही दिनों पहले रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एक टिक टॉक गर्ल को एक्टिंग का ऑफर दिया उन्होंने संपर्क के लिए नंबर भी दिया था। लेकिन हैरानी है कि कुछ ही देर में निर्देशक ने वह ट्विट डिलीट भी कर दिया।

Ram Gopal Varma

टिकटॉक आर्टिस्ट ने अपने एक वीडियो में रामगोपाल वर्मा की ही नकल उतारी थी। जिसपर निर्देशक की भी नजर गई और वो लड़की के अभिनय से काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने लड़की की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- "Hey if you are interested in acting, can you mail your details to [email protected],"

बहरहाल, टिकटॉक आर्टिस्ट को कुछ देर की खुशी तो निर्देशक ने दे दी। आखिर घर बैठे फिल्म का ऑफर मिल जाए तो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या होगा। बता दें, रामगोपाल वर्मा ने आज तक कई कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X