ALERT: 100, 200 नहीं.. 340 करोड़ में फिल्म बना रहे हैं ये डाइरेक्टर!
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने घोषणा की है कि वे एक इंटरनेश्नल प्रोजेक्ट बना रहे हैं, न्यूक्लियर.. जिस फिल्म का बजट होगा 340 करोड़।
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। जी हां, फिलहाल निर्देशक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सरकार 3 में व्यस्त हैं। लेकिन सरकार खत्म होते ही रामगोपाल वर्मा अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'न्यूक्लियर' पर काम शुरू कर देंगे।
खुद फिल्ममेकर ने ट्विटर पर यह घोषणा किया है कि उनकी यह फिल्म 340 करोड़ के बजट पर तैयार होने वाली है। हम्मम.. फिल्म की शूटिंग अमेरिका, चीन, यमन और भारत में होगी.. जिसमें अमेरिकी, रूसी, चीनी और भारतीय कलाकार काम करेंगे।
''कोई और एक्टर नहीं मिला.. इसीलिए मैंने शाहरूख खान को साइन किया..''

बहरहाल, बॉलीवुड भी आजकल बजट के मामले में काफी आगे बढ़ रहा है। जहां रोबोट सीक्वल को 350 करोड़ में तैयार किया जा रहा है। वहीं बाहुबली 2 भी भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है।
यहां जानते हैं बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications