ठरकी बुड्ढा, घटिया इंसान.. कियारा आडवाणी पर अश्लील टिप्पणी कर बुरा फंसे राम गोपाल वर्मा, लोगों ने लगाई लताड़

Ram Gopal Varma Vulgar Tweet on Kiara Advani- ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज हुआ और इसने पूरी दुनिया में धमाका कर दिया है। टीजर इतना जबरदस्त लग रहा है कि लोग हैरान हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन इस फिल्म के टीजर के साथ साथ कुछ ऐसा भी हुआ जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होगा। फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं और उनका एक बिकिनी सीन टीजर में दिखाया गया है। इस सीन में उन्होने काफी रिवीलिंग लुक लिया है जिसको पसंद किया जा रहा है।
लेकिन अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर एक भद्दी टिप्पणी कर दी है। उन्होने एक पोस्ट किया था और इसके साथ कियारा आडवाणी की ये तस्वीर साझा की थी। उन्होने जो कैप्शन लिखा वो बेहद अश्लील है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होने ऐसी बात लिख डाली है।
राम गोपाल वर्मा ने कहा- बैकबस्टर..
कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक वाली तस्वीर के साथ राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ''देश और सोसाइटी के अलावा अगर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर इस बात हो कि ये बैक किसको मिलेगी तो वॉर 2 एक बैकबस्टर होगी।'' राम गोपाल वर्मा ने जब ये पोस्ट लिखा तो पहले लोगों को यकीन नहीं हुआ।
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा ने इस तरह की हरकत की है। वो अपनी ठरक को लेकर मशहूर है और कई हीरोइनों के साथ उनके ऐसे किस्से पहले भी सामने आए हैं। निर्देशक को इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोग उनकी ठरकी कह रहे हैं और अश्लील भी कह रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने कियारा को भी ट्रोल किया है। लोग आरजीवी को गलत तो कह ही रहे हैं साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका कहना था कि कियारा से ऐसी उम्मीद नहीं है। कियारा आडवाणी ने पहली बार बिकिनी सीन दिया है और वो धमाका कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











