सनी लियोन के बाद दूसरी पॉर्न स्टार रखेगी हिंदी सिनेमा में कदम..रामगोपाल वर्मा ने किया लॉच
सनी लियोन के बाद एक और पॉर्न स्टार की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। जी हां ये खबर बिल्कुल सही है। लेकिन इस बार पॉर्न स्टार का बॉलीवुड डेब्यू करा रहे है हिन्दी सिनेमा के जाने माने निर्माता रामगोपाल वर्मा। आपको बता दें कि इस पॉर्न स्टार का नाम मिया मालकोवा है।
आपको बता दें कि रामगोपाल वर्मा इस पॉर्न स्टार के साथ यूरोप में एक वीडियो शूट करवा रहे है। इस वीडियो का टाइटल है गॉड, सेक्स और ट्रुथ।

इस बात की जानकरी खुद मिया मालकोवा ने ट्विटर पर दी कि मैं सनी लियोन के बाद भारत में दूसरी पॉर्न स्टार हूं जो बॉलीवुड में एन्ट्री करने वाली है।
राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर रिट्वीट करते हुए कहा है कि आपको साथ इस वीडियो का शूट एक अच्छा अनुभव था। रामगोपाल वर्मा ने ये भी कहा कि उन्होने कभी भी सनी लियोन के साथ काम नहीं किया है।
हम मिया के साथ किए गए काम और अनुभव को कभी भी नहीं भूल सकते है। साथ ही आपको बता दें कि अभी इसका एक पोस्टर ही रिलीज किया गया है पर इसका ट्रेलर आपको 16 जनवरी को दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications