4 ड्रिंक्स के बाद राम गोपाल वर्मा ने कर दी ऐसी हरकत, नशे में एसएस राजामौली के नाम लिखा ये पोस्ट!

By Filmibeat Desk
ram-gopal-varma-gives-death-threat-to-ss-rajamouli-writes-a-tweet-after-4-drinks-down

Ram Gopal Varma tweet to SS Rajamouli: राम गोपाल वर्मा ट्विटर पर अक्सर नशे की हालत में कुछ पोस्ट कर बैठते हैं, जिसे देखकर या तो लोग हैरान जताते हैं या हंसी में उड़ा देते हैं। बीती रात भी उन्होंने नशे में फिल्ममेकर एसएस राजामौली के नाम ट्वीट्स लिखना शुरु किया और सीरीज में दो- तीन ट्वीट कर डाले।

एक ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट में राजामौली को अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ ईर्ष्यालु फिल्ममेकर्स उनकी जान लेना चाहते हैं, जिनमें वो खुद भी शामिल हैं। साथ ही बताया कि वो नशे में हैं, इसीलिए ये बात कह रहे हैं।

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि राजामौली ने कैसे भारत के सभी निर्देशकों को पीछे छोड़ दिया है, मुगल-ए-आज़म बनाने वाले के आसिफ से लेकर शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी, संजय लीला भंसाली, करण जौहर.. राजामौली सभी से आगे हैं।

राम गोपाल वर्मा ने जेम्स कैमरून के साथ बातचीत करते हुए एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया और कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि एक भारतीय निर्देशक को इस लीजेंड से मिलने का मौका मिलेगा। बता दें, ये वीडियो उस वक्त की है, जब राजामौली की फिल्म ने यूएस में बेस्ट ओरिजनल स्कोर के लिए ग्लोडन ग्लोब का अवार्ड जीता था।

बहरहाल, राम गोपाल वर्मा की बात करें तो, एक समय पर निर्देशक को रंगीला, कंपनी, सत्या, सरकार जैसी शानदार फिल्में देने के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से निर्देशक ने एक बाद एक फिल्मों से दर्शकों को निराश किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपनी निगेटिव छवि कायम कर ली है।

Read more about: ram gopal varma ss rajamouli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X