मारिया के चलते रामू पहुंचे थाने, पुलिस ने दी सुरक्षा

गौरतलब है कि नीरज ग्रोवर हत्याकांड में सबूत मिटाने के लिए दोषी करार दी गई अभिनेत्री मारिया को लेकर मुबई में गतिविधियां तेज हो गई है। जबसे फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि वो मारिया को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं तब से ही उनके खिलाफ मनसे, शिव सेना और हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कल मारिया के कारण राम गोपाल वर्मा के घर के आगे कुछ हिंदुवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया था । उन्होंने मारिया को कातिल कह कर नारे लगाये और रामू को चेताया कि अगर उन्होने मारिया को लेकर कुछ किया तो उनका ह्श्र अच्छा नहीं होगा।
आपको बता दें कि फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने टि्वट किया था कि वो मारिया को लेकर रंगीला जैसी फिल्म बनाना चाहते है। जिसके बाद से उनका विरोध शुरू हो गया है। खबर ये भी आ रही थी कि मारिया की बिग बास में भी एंट्री हो सकती है लेकिन खुद मारिया ने इसका खंडन कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











