..................... Ram gopal varma controversial whiskey tweet for goddess maisamma । राम गोपाल वर्मा ने देवी पर चढ़ाई शराब - Hindi Filmibeat

राम गोपाल वर्मा ने देवी पर चढ़ाई शराब, फोटो के साथ लिखा- मैं केवल वोदका पीता हूं

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर से अपने कंट्रोवर्सी से विवाद पैदा कर लिया है। राम गोपाल वर्मा ने देवी मां की पूजा करते समय व्हिस्की का चढ़ावा किया है। राम गोपाल वर्मा ने एक महिला के साथ गलत तरीके से डांस किया था। कुछ दिन पहले उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

अब एक बार फिर से नया विवाद सामने आया है। इस बार भी अपने लेटेस्ट ट्टिट से राम गोपाल वर्मा ने नए विवाद को जन्म दिया है। राम गोपाल वर्मा ने वारंगल के मैसम्मा देवी को लेकर एक पोस्ट किया है। राम गोपाल वर्मा देवी के मंदिर पहुंचे। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने एक मंदिर में पूजा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

Ram gopal varma,

राम गोपाल वर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि हालांकि मैं केवल वोदका पीता हूं। लेकिन मैंने देवी मैसम्मा को व्हिस्की पिलाई। राम गोपाल वर्मा यहां पर भी नहीं ठहरे हैं। राम गोपाल वर्मा ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा है चीयर्स। इसी के साथ राम गोपाल वर्मा को उनके इस पोस्ट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में मैसम्मा देवी की काफी पूजा की जाती है।

इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर में देवी को शराब चढ़ाई जाती है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि राम गोपाल वर्मा पहली बार दफा किसी कंट्रोवर्सी का शिकार हुए हैं। राम गोपाल वर्मा ने बॅालीवुड पर निशाना साधा है। अपनी सारी कंट्रोवर्सी में राम गोपाल वर्मा ने सबसे बड़ा विवाद तब पैदा हुआ था जब उन्होंने सनी लियोन को लेकर कहा था कि पुरुषों को सनी लियोन जैसी खुशी भेंट की है। यहां देखिए राम गोपाल वर्मा का पोस्ट जो कि खबरों में छाया हुआ है। इस पोस्ट के नीचे कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X