राम गोपाल वर्मा ने सनी लियोन ट्वीट पर मांगी माफी..लेकिन Disclaimer के साथ
राम गोपाल वर्मा ने हाल में ही महिला दिवस पर ट्वीट किया था जिसपर काफी हंगामा खड़ा हो गया था। अब राम गोपाल वर्मा ने माफी तो मांगी है लेकिन Disclaimer के साथ।
मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल में ही महिला दिवस पर कई ट्वीट लगातार किए थे। उन्होंने लिखा था कि हर औरत पुरुष को उतना खुश रखे जितना सनी लियोन खुश रखती हैं । उनके इस ट्वीट के बाद काफी हंगामा भी हुआ लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल भी किया और सोशल मीडिया के बाहर भी उनकी किरकिरी हुई।
राम गोपाल वर्मा के इस ट्विट के बाद सोशल एक्टिविस्ट और एनसीपी (नेशनल कांग्रेस पार्टी) की एक सदस्य ने यहां तक कहा कि उन्होंने अगर माफी नहीं मांगी तो जूता मारो आंदोलन शुरू किया जाएगा। राम गोपाल वर्मा ने माफी तो मांगी है लेकिन एक डिस्क्लेमर के साथ।
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अगर उनके ट्वीट से किसी को दुख पहुंचा तो वो माफी मांगते हैं लेकिन उनसे नहीं जिन्होंने पब्लिसिटी के लिए मेरे ट्वीट का फायदा उठाया और कानून को हाथ में लेने की बात की।मैं महिला दिवस पर सिर्फ अपनी भावनाएं शेयर कर रहा था मेरा इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
रामगोपाल वर्मा की फिलहाल सरकार 3 रिलीज के लिए तैयार है जिसमें अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेई जैसे स्टार्स हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। बहरहाल उनके ट्वीट के बाद शायद ये मामला ठंढे बस्ते में चला जाए।


Click it and Unblock the Notifications