..................... Ram Gopal Varma announces clash between Padmaavt and God sex and truth - Hindi Filmibeat

पद्मावत फिल्म नहीं अब दीपिका से सीधा क्लैश...लेकिन जरा अलग अंदाज में

By Shweta

पद्मावत की एक तरफ से मुश्किलें खत्म होती हैं चो दूसरी तरफ से मुश्किलें बढ़ती जाती है। पहले संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से बात कर पैडमैन के साथ क्लैश को टाला तो वहीं अब पद्मावत का तो नहीं लेकिन दीपिका पादुकोण को क्लैश का सामना करना पड़ेगा।

जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा कह रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर सूचना दी है कि उनकी फिल्म लव, सेक्स और ट्रूथ भी 25 जनवरी को सुबह 9 बजे इंटरनेट पर रिलीज की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दीपिका पादुकोण की सीधी भिड़न्त 25 जनवरी को सुबह 9 बजे मिया मालकोवा से होगी।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'May the best woman win'. आप भी देखिए उनका ट्वीट।

ram-gopal-varma-announces-clash-between-padmaavt-and-god-sex-and-truth

हालांकि राम गोपाल वर्मा की फिल्म लव सेक्स और ट्रूथ इंटरनेट पर रिलीज होगी लेकिन फिल्म लोगों की उत्सुकता जरुर बढ़ा रही है कि राम गोपाल वर्मा क्या लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। हालांकि ट्विटर पर दीपिका पादुकोण और मिया मालकोवा की तुलना से जरुर उनपर बरस पड़े।

आपको बता दें कि पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और लोगों में फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह है। देखना ये है कि फिल्म इतनी कंट्रोवर्सी के बाद कैसी कमाई करती है और दर्शक फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X