Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा को आत्मा बनकर आफताब के 70 टुकड़े कर देने चाहिए- राम गोपाल वर्मा

Ram gopalvarma , Aftabpoonawala,shraddha walker

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस मामले में कई सेलेब्स ने चुप्पी साध रखी है। वहीं कविता कौशिक के बाद इस मामले को लेकर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राम गोपाल ने इस पूरे केस को लेकर अपनी तीखा रिएक्शन दिया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत जानने के बाद श्रद्धा की निर्मम हत्या को लेकर हर कोई न्याय की मांग कर रहा है। राम गोपाल वर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आफताब के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए। और आकर उसके 70 टुकड़े कर देने चाहिए। यहां पर राम गोपाल वर्मा का इशारा आरोपी आफताब की तरफ है।

राम गोपाल वर्मा का गुस्सा

राम गोपाल वर्मा का गुस्सा

इसके बाद एक और अन्य ट्वीट में लिखा है कि इस तरह की नृशंस हत्याओं को सिर्फ कानून के दम पर नहीं रोका जा सकता है। अगर पीड़ित आत्माएं मरने के बाद वापस आकर अपने हत्यारों को मार देती हैं तो निश्चित तौर पर इस नृशंस हत्याओं को रोका जा सकता है।

कैसे हुई श्रद्धा की मौत

कैसे हुई श्रद्धा की मौत

वह आगे लिखते हैं कि मैं भगवान से यह अनुरोध करता हूं कि इस पर विचार और जरुरीकार्रवाई करें। आपको बता दें कि दिल्ली में 35 टुकड़े में की गई श्रद्धा की हत्या ने देश को हिला कर रख दिया है। आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग की जा रही है। दोनों की मुलाकात मुंबई में कॅालसेंटर में हुई थी। वहां से दोनों ने दिल्ली आकर लिव इन में रहना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबाया

आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबाया

श्रद्धा वालकर हत्या केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के महरौली इलाके में आफताब ने इस घटना को अंजाम दिया था।रिपोर्ट मुताबिक पहले आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबाया। चिल्लाने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अपनेअपराध को छुपाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकडे़ करके अलग-अलग जंगल में फेंक दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X