..................... Ram Gopal Varma and inaya sultana second controversial dance video viral। राम गोपाल वर्मा और इनाया सुल्ताना का दूसरा कंट्रोवर्शियल डांस वीडियो वायरल - Hindi Filmibeat

महिला ने खुद खोल दी पोल, राम गोपाल वर्मा के साथ शेयर किया नया आपत्तिजनक Video

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। जहां पर राम गोपाल वर्मा एक लड़की के साथ बेबूदा तरीके से क्लोज डांस करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी कि इस वीडियो में नजर आने वाला शख्स वो नहीं हैं बल्कि कोई और है।

उन्होंने इसके लिए भगवान की कसम भी खाई। इस बीच एक और नया वीडियो सामने आया है जो कि वीडियो में नजर आने वाली लड़की इनाया सुल्ताना ने ही शेयर किया है अपने ट्टिटर हैंडल के जरिए इनाया सुल्ताना ने इस वीडियो के शेयर करने के साथ इस तरफ इशारा दे दिया है कि वो इस वीडियो में राम गोपाल वर्मा ही हैं। इनाया सुल्ताना ने अपने ट्टिटर हैंडल पर राम गोपाल वर्मा के साथ वीडियो शेयर किया है।

Ram gopal varma,

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक लड़की के साथ दूसरा डांस वीडियो के वायरल हो रहा है। इस बार लड़की ने खुद राम गोपाल वर्मा को टैग किया है और ये जाहिर कर दिया है कि वीडियो में राम गोपाल वर्मा ही हैं।

नए वीडियो में राम गोपाल वर्मा

नए वीडियो में राम गोपाल वर्मा

इस वीडियो में दोनों उसी डांस सीक्वेंस को दिखा रहे हैं। इनाया सुल्ताना ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि मैं आधिकारिक तौर पर अपने और राम गोपाल वर्मा का इस वीडियो शेयर करती हूं। बता दें कि पहला वीडियो सामने आने के बाद राम गोपाल वर्मा को यूजर्स ने ट्रोल किया था।कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो में जो शख्स लड़की के साथ इस तरह से डांस कर रहा है वो राम गोपाल वर्मा ही हैं और कोई नहीं।

राम गोपाल वर्मा का कंट्रोवर्शियल वीडियो

राम गोपाल वर्मा का कंट्रोवर्शियल वीडियो

राम गोपाल वर्मा के नाम से जो वीडियो वायरल हो रहा उसे राम गोपाल वर्मा के पेज पर ही शेयर किया गया है। राम गोपाल वर्मा ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं ये मैं नहीं हूं।

राम गोपाल वर्मा की वायरल फोटो

राम गोपाल वर्मा की वायरल फोटो

लेकिन इसके साथ अपने नाम से कंट्रोवर्सी को और बढ़ाते हुए राम गोपाल वर्मा ने एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि खूबसूरत इनाया सुल्ताना के साथ वायरल वीडियो में यही मेरी डांसिग पार्टनर हैं। इसके बाद इनाया ने राम गोपाल वर्मा को टैग करते हुए ये वीडियो शेयर किया। राम गोपाल वर्मा ने पहले वीडियो में होने से इंकार करने के बाद फिर इनाया के साथ तस्वीर शेयर कर इस मामले में उलझन पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X