लाखों लोग महाकुंभ मेले में कर्म धोने के लिए डुबकी लगाकर आशीर्वाद के रूप में कोविड पा रहे हैं
कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामले के बीच एक बार फिर से कई शहरों में लॅाकडाउन के हालत बन गए हैं। इस बीच महाकुंभ की भारी भीड़ पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से फिल्म निर्देशक- निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी तीखी टिप्पणी दी है।
कुंभ मेले के शाही स्नान और चुनावी रैलियां भी जमकर हो रही हैं। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि कुंभ मेले के शाही स्नान में शामिल होने वाले 100 से अधिक लोग कोविड पॅाजिटिव आए हैं।

ऐसे में राम गोपाल वर्मा इसे लेकर बैक टू बैक कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने कोरोना वायरस और कुंभ मेले को लेकर अपनी राय जाहिर की है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications