शाहरुख खान पर भड़कीं रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट, सबके सामने किंग खान ने कही थी ऐसी बात?

ram charan shahrukh khan

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि शाहरुख खान पर रामचरण के फैंस भड़क गए। इसके अलावा रामचरण के मेकअप आर्टिस्ट जेबा को भी उनपर गुस्सा होते देखा गया।

दरअसल राम को शाहरुख खान ने उनके साथ डांस के लिए मंच पर आमंत्रित किया था। शाहरुख ने मज़ाक में कई अस्पष्ट शब्द कहे, जो तेलुगु या तमिल में लग रहे थे। इसका एक वीडियो पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

राम की मेकअप आर्टिस्ट ज़ेबा हसन ने वीडियो पर टिप्पणी की, "मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मंच पर राम चरण को बुलाया वह मुझे वास्तव में पसंद नहीं आया।" फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, ज़ेबा ने कहा है कि शाहरुख खान की ये हरकत उनको पसंद नहीं आई है।

उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने लिखा, "'बेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू (स्नैक्स के नाम बोल रहा है, राम चरण कहां हैं)???' इसके बाद मैं बाहर चली गया। @alwaysramcharan जैसे स्टार के प्रति यह बहुत अपमानजनक है।"

ये मामला अब तूल पकड़ रहा है क्योंकि रामचरण के फैंस भी शाहरुख खान की इस बात से नाराज हैँ। लोगों का कहना है कि इस तरह से रामचरण की इंसल्ट नहीं करनी चाहिए। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इस पूरे मामले में सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी की रामचरण इसपर किस तरह का रिएक्शन देते हैं।

तीनों खानों ने किया था डांस

इस प्री-वेडिंग के दौरान सलमान, शाहरुख और आमिर एक साथ मंच पर आए और उन्होंने परफॉर्म किया। तीनों ने सबसे पहले राम चरण और जूनियर एनटीआर के आरआरआर गाने नाटू नाटू का हुक स्टेप करने की कोशिश की। एक समय पर, राम चरण भी उनके साथ मंच पर शामिल हुए क्योंकि उन सभी ने एक साथ गाने का हुक स्टेप किया था।

More from Filmibeat

Read more about: ramcharan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X